गलत क्या है???✍️ - ZorbaBooks

गलत क्या है???✍️

एक सवाल का कोई जवाब नहीं मिला है कि आखिर इस संसार में गलत क्या है? वैसे तो हर कोई जानता है कि गलत क्या है? पर फिर भी मन को संतुष्टि नहीं मिलती। मुझे जानने की बड़ी इच्छा होती है कि गलत क्या है? क्या सपने देखना गलत है? क्या अपने बारे में सोचना गलत है? क्या सपनों को सच करने की कोशिश करना गलत है? क्या अपनी हैसियत को बडा बनाने की कोशिश करना गलत है? क्या भावनाओं के साथ चलना गलत है? क्या सपनों को महत्व देना गलत है? क्या इंसानियत को महत्व देना गलत है? क्या समाज में जागरूकता लाने की कोशिश करना गलत है? या फिर गलत क्या है? बस इसी सवाल का जवाब नहीं मिल रहा।आज के समय में व्यक्ति जिस बात को सुनता है,बस यह कह देता है कि ये गलत है। लेकिन क्यों गलत है ये नहीं बताते। क्योंकि बताने की वजह ही नहीं होती।बस हर कोई यह दिखाने की कोशिश करता है कि उसे यदि कोई काम गलत लग रहा है तो वह काम वास्तव में सही नहीं है। लेकिन ऐसा नहीं होता।ये तो इंसानी फितरत है।हर काम का महत्व होता है।हम उसे गलत बताकर नजर अंदाज नहीं कर सकते। विलियम शेक्सपियर ने कहा है _ there is nothing either good or bad but thinking makes it so.मतलब कुछ भी अच्छा या बुरा नहीं होता।ये तो हमारा नजरिया होता है कि हम किसी चीज के लिए कैसी सोच रखते हैं। हमारी सोच ही चीजों को अच्छा या बुरा बनाती है।सच की राह कभी गलत नहीं होती।

लेकिन सवाल अभी भी बरकरार है कि आखिर गलत क्या है!!!!!!!!?????????

Tanu Ambedkar

Leave a Reply

Tanu Ambedkar
Uttar Pradesh